तिमूर के सूप का आनंद ले सकेंगे अब देश-विदेश के पर्यटक
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: प्रदेश की हिमनगरी मुनस्यारी आने वाले देश विदेश के पर्यटक अब स्थानीय व्यंजना
संवाद सूत्र, मुनस्यारी: प्रदेश की हिमनगरी मुनस्यारी आने वाले देश विदेश के पर्यटक अब स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे। स्थानीय महिला समूह ने सरस बाजार में शुक्रवार को पर्यटकों को भोजन परोसकर इसकी शुरुआत की। हिमनगरी मुनस्यारी जहां अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश दुनिया में विख्यात हैं वहीं यहां के व्यंजन भी लोगों को खूब भाते हैं, लेकिन पर्यटक होम स्टे पर ही इन व्यंजनों का आनंद उठा पाते थे। पहली बार मुनस्यारी की महिलाओं ने पर्यटकों के लिए स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए सरस बाजार में व्यवस्था की गई है। सरस बाजार में सीमांत का हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किया जाता है। हस्तशिल्प देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को न्यूनतम दरों पर स्थानीय व्यंजन परोसे जायेंगे। खंड विकास अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, श्रीराम धर्मशक्तू, तारा पांगती ने संयुक्त रू प से इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इस पहल से मुनस्यारी के व्यंजनों को देश और विदेश में नई पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन कारोबार को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। अतिथियों ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की। शुभारंभ अवसर पर हिम कुटीर संस्था की अध्यक्ष पार्वती देवी, नेहा पांगती, नीमा पांगती, राजेंद्र बृजवाल आदि मौजूद थे। इन व्यंजना का आनंद ले सकेंगे पर्यटक 1. नमकीन चाय(ज्यां)
2. कुकला(आटे से बना विशेष चाऊमीन)
3. व्युधला(फ्राइड राइस)
4. मंडवे की रोटी
5. तिमूर की झोली
6. तिमूर की चटनी
7. तिमूर का सूप