धारचूला से सेला जा रहा टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत
संवाद सूत्र धारचूला धारचूला से सेला जा रहा एक टिप्पर कंच्योती से एक किमी आगे खाई में गिर गइ
संवाद सूत्र, धारचूला: धारचूला से सेला जा रहा एक टिप्पर कंच्योती से एक किमी आगे खाई में गिर गई। फलस्वरू प चालक की मौत हो गई। तीन नेपाली घायल हो गए। जिसमें पति, पत्नी और पुत्र शामिल हैं। घायलों में पति का हालत गंभीर है ।
शनिवार अपराह्न को दारमा मार्ग पर कार्य चल रहा है। कार्य के चलते टिप्पर संख्या यूके 03 टीए 0613 धारचूला से सेला को जा रहा था। वाहन जब धारचूला से लगभग तीस किमी आगे पहुंचा तो कंच्योती पुल से एक किमी आगे अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट गया। टिप्पर के खाई में गिरते ही निकट में स्थित आइटीबीपी की चौकी के जवान बचाव कार्य में जुट गए। खाई में घायल चालक सहित चारों घायलों को निकाल कर धारचूला अस्पताल को लाए। गंभीर रू प से घायल चालक भवान सिंह 39 वर्ष पुत्र गुमान सिंह निवासी मुनस्यारी की रास्ते में मौत हो गई।
दुर्घटना में धु्रव बिष्ट 26 वर्ष पुत्र बलधार सिंह निवासी बाजुरा नेपाल , कविता देवी 23 वर्ष पत्नी धुव्र बिष्ट निवासी बाजुरा नेपाल और अर्जुन बिष्ट उम्र आठ माह पुत्र धु्रव बिष्ट घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय धारचूला पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ. एमके जायसवाल ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार धु्रव बिष्ट को गंभीर चोट है। उसकी पत्नी और पुत्र को हल्की चोट आई हैं। दोनों खतरे से बाहर है। गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ में पत्नी और बच्चा भी उसके साथ जिला अस्पताल को आ रहे हैं। विधायक हरीश धामी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि नेपाली अपने बच्चे के इलाज के लिए शुक्रवार को पत्नी संग धारचूला आया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मालिकदेव सिंह निवासी सिमलखेत चम्पावत है। वाहन दुर्घटना की विवेचना एसआइ उदय सिंह भंडारी कर रहे हैं। एसओ विजेंद्र साह ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया।