तीन पत्रकार भी दिखेंगे जिला पंचायत सदन में
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ जिला पंचायत सदन में पहली बार पत्रकारों का भी बड़ा प्रतिनिधित्व होगा।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिला पंचायत सदन में पहली बार पत्रकारों का भी बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। 35 सदस्यीय सदन में इस बार तीन पत्रकार भी होंगे।
पत्रकार जगत मर्तोलिया ने सरमोली जिला पंचायत सीट से जीत हासिल की है। भाजपा से जुड़े मर्तोलिया को पार्टी ने अधिकृत नहीं किया। वे बागी उम्मीदवार के रू प में मैदान में थे। उन्होंने अधिकृत प्रत्याशी को काफी पीछे छोड़कर जीत हासिल की। विकास खंड बिण की भटयृड़ा सीट से पत्रकार कोमल मेहता ने जीत हासिल की है। गंगोलीहाट विकास खंड के अंतर्गत सुगड़ी जिला पंचायत सीट से भी पत्रकार कल्याण राम विजयी रहे हैं। यह पहली बार है जब जिला पंचायत सदन में पत्रकारों को भी बड़ी जीत हासिल हुई है। इससे पूर्व भाग्य आजमाने वाले पत्रकारों को निराशा हाथ लगी थी।