तीसरे चक्र के मतदान को पार्टियां ब्लॉक पहुंची
जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ तीसरे चक्र का मतदान सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती ब
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: तीसरे चक्र का मतदान सम्पन्न कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी है। मतदान पार्टियों को टूटे फूटे मार्गों से लंबी पैदल दूरी नाप कर मतदान केंद्रों तक पहुंचना है। दस हजार फीट तक ऊंचाई पर मतदान केंद्र हैं। बौगलिंग मतदान केंद्र इस समय सर्वाधिक ऊंचाई वाला तो नामिक सबसे अधिक पैदल दूरी वाला मतदान केंद्र हैं।
तीसरे चक्र में धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट विकास खंडों में मतदान होना है। डीडीहाट विकास खंड में तो स्थिति सामान्य है, लेकिन धारचूला और मुनस्यारी में मतदान पार्टियों को खूब पसीना बहाना है। धारचूला के गाला , जिप्ती , सिर्खा, सिर्दांग, रू ंग , गर्बाधार, दर, बौगलिंग, कनार, भटभटा मुनस्यारी के बौना, तौमिक, गोल्फा, क्वीरीजीमिया, साईपोलू, बुई , पातों, नामिक जैसे मतदान केंद्रों तक पहुंचना मतदान पार्टियों के लिए काफी कष्ट भरा होगा। सर्वप्रथम तो कुछ मतदान केंद्र तो सड़क से 16 से 27 किमी की दूरी पर हैं तो कुछ मतदान केंद्रों के निकट तक सड़क है परंतु मानसून काल की आपदा से सड़कों की दशा ठीक नहीं है। सड़क किस पल बंद हो जाए कहा नहीं जा सकता है।
धारचूला का दारमा का बौगलिंग बूथ इस समय सबसे अधिक ऊंचाई वाला बूथ है। दारमा के चीन सीमा से लगे गांवों के ग्रामीण जौलजीवी से गलाती के केंद्रों परमतदान करेंगे। बौगलिंग बूथ लगभग साढ़े नौ हजार फीट की ऊंचाई पर है। मुनस्यारी का नामिक बूथ 8700 फीट की ऊंचाई पर है। मुनस्यारी का बौना , तौमिक बूथ भी 8000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर हैं। मुनस्यारी के बूथ सात हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर है। सिर्खा, सिर्दांग, रू ंग बूथ ही सात हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले हैं। मुनस्यारी का गोल्फा बूथ भी आठ हजार फीट की ऊंचाई पर है। छह से सात हजार फीट की ऊंचाई वाले बूथों की संख्या दर्जनों में है।
बागेश्वर होकर पहुंचना पड़ेगा नामिक बूथ
मुनस्यारी का नामिक बूथ सर्वाधिक 27 किमी पैदल दूरी वाला बूथ है। नामिक बूथ में पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को बागेश्वर से होकर जाना पड़ेगा। नामिक जाने वाली मतदान पार्टी मुनस्यारी से रविवार को भी रवाना हो जाएगी। नामिक बूथ के लिए पैदल मार्ग थल-मुनस्यारी मार्ग में बला के पास से है और दूरी 27 किमी है। गांव पहुंचने के लिए दस हजार फीट की ऊचंाई वाले मार्ग से गुजरना पड़ता है। धारचूला विकास खंड में सर्वाधिक पैदल दूरी वाला बूथ कनार है। कनार गांव के बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान पार्टी को 16 किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी होगी। मुनस्यारी के गोल्फा, बौना बूथ तक पहुंचने के लिए भी कई किमी पैदल चलना होगा। इसके अलावा मुनस्यारी के क्वीरीजीमिया, साइपोलू, बुई पातों के लिए भी मतदान कर्मियों को लंबी पैदल दूरी नापनी होगी।
संचार विहीन भी है क्षेत्र
तीसरे चक्र के मतदान के दौरान संचार भी बहुत बड़ी समस्या है। धारचूला का तल्ला दारमा और बौगलिंग क्षेत्र, गाला, जिप्ती क्षेत्र, मुनस्यारी का नामिक, कोटा पंद्रहपाला, समकोट सहित एक दर्जन से अधिक बूथ संचार से विहीन हैं।
::::
क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :
9999