जिले के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक
संवाद सूत्र, पिथौरागढ़: डीडीहाट जिले के गठन के मामले में काग्रेस ने भाजपा विधायक पर क्षेत्र की
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 03:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, पिथौरागढ़: डीडीहाट जिले के गठन के मामले में काग्रेस ने भाजपा विधायक पर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल को क्षेत्र की जनता ने पांच बार जिताकर विधानसभा में भेजा। राज्य गठन के बाद राज्य में दो बार भाजपा की सरकार बन चुकी है, लेकिन भाजपा ने जिले के मामले में कुछ भी नहीं किया। उन्होंने पूछा है निशंक सरकार में जिले की घोषणा कर दी गई थी तो भाजपा ने डीएम और एसपी क्यों नहीं बैठाया गया। शासनादेश जारी किया गया था अब भाजपा डीएम और एसपी क्यों नहीं तैनात कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक को इसका जवाब क्षेत्र की जनता को देना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें