Move to Jagran APP

शहादत दिवस के रू प में मना पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि का

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 03:22 PM (IST)
शहादत दिवस के रू प में मना पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि
शहादत दिवस के रू प में मना पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रू प में मनाया। इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

loksabha election banner

कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी हिंदुस्तान की सदी के रू प में देखा था। जिस सूचना क्रांति का डंका आज पूरे देश में हो रहा है उसका श्रेय पूर्व पीएम राजीव गांधी को जाता है। जिला प्रवक्ता ललित पाल ने कहा कि देश में आज फासीवादी ताकतों का राज है जिसके लिए कांग्रेस ही देश में एकमात्र विकल्प है। जिला मंत्री कुंडल महर ने कहा कि युवाओं के दम पर राजीव गांधी के सपनों के भारत का सपना सच होगा।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, कुंडल महर, राजेश शर्मा, कोमली साही, गज्जी वल्दिया, भुवन जोशी, लीलांबर जोशी, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदीप महर, शंकर खड़ायत, दर्शन महर, मन्नू ठकुराठी, संतोष गोस्वामी, जगदीश बिष्ट सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में कमल पुनेठा, मुकेश जोशी, गजेंद्र सिंह रावत, ऋषभ कल्पासी, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र सिंह मंगला, अनुराग चंद, किशन सिंह, अमित मिश्रा, निखिल कार्की आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर श्री खाती ने कहा कि पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उनके द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों का लाभ आज देश को मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.