Move to Jagran APP

मुनस्यारी में हिमपात, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद

सीमांत ठंड से ठिठुर रहा है। हिमनगरी मुनस्यारी में हिमपात हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:07 PM (IST)
मुनस्यारी में हिमपात, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद
मुनस्यारी में हिमपात, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद

जाटी, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला : सीमांत ठंड से ठिठुर रहा है। हिमनगरी मुनस्यारी में हिमपात हो रहा है। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से बलाती के बीच हिमपात से मार्ग बंद हो चुका है। जिले भर में हल्की बूंदाबांदी होने तथा दिन भर बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आम जनजीवन प्रभावित हो चुका है। बाजारों में चहल पहल नहीं है और प्रत्याशियों का घर-घर जाकर जनसंपर्क भी प्रभावित हुआ है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से ही मौसम खराब था। घने बादलों के रहने तथा हवाएं चलने से तापमान में गिरावट थी। हाड़तोड़ ठंड से जनमानस प्रभावित रहा। दोपहर के आसपास जिले में हल्की बारिश हुई। मुनस्यारी सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश तेज हुई । मुनस्यारी से मिले समाचारों के अनुसार सुबह से ही मुनस्यारी में बारिश हो रही थी। खलिया सहित कालामुनि, बिटलीधार, बलाती, नया बस्ती में हिमपात हुआ। सायं चार बजे के बाद हिमनगरी मुनस्यारी बाजार में भी हिमपात प्रारंभ हो चुका है।

मुनस्यारी बाजार में अभी बर्फ टिकी नहीं है। लगातार बर्फ की फाहें गिरने से देर सायं तक बर्फ के जमने के आसार बने हैं। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस तीन पहुंच चुका है। धारचूला से प्राप्त समाचारों के अनुसार चौदास घाटी में भी हिमपात हो रहा है। व्यास घाटी में मालपा से आगे लिपुलेख मार्ग बर्फ से ढक चुका है। दारमा में दर से आगे मार्ग बंद हो चुका है। तीनों उच्च हिमालयी घाटी दारमा, व्यास और मिलम जोहार कई फीट बर्फ से ढक चुकी हैं। रालम में भी कई फीट बर्फ गिर चुका है। नामिक में भी हिमपात हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.