Move to Jagran APP

नवंबर में ही जमने लगा नलों का पानी

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के अन्य इलाकों में अभी तापमान अभी सामान्य बना हुआ

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 03:26 PM (IST)
नवंबर में ही जमने लगा नलों का पानी
नवंबर में ही जमने लगा नलों का पानी

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के अन्य इलाकों में अभी तापमान अभी सामान्य बना हुआ है, लेकिन मुनस्यारी क्षेत्र ठिठुरने लगा है। यहां रात से लेकर सुबह तक पाला गिरने लगा है। इससे नलों में पानी जमने लगा है। कड़ाके की ठंड के चलते नगर के लोग अपने संसाधनों से अलाव जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। पहले ऐसी ठंड दिसंबर 15 के बाद पड़ती थी।

loksabha election banner

इस वर्ष सीमांत तहसील मुनस्यारी में समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। तापमान गिरने से नलों में पानी जमने लगा है। सुबह और देर रात तापमान एक से दो डिग्री के बीच बना हुआ है। नलों में पानी जम जाने से नगर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सुबह धूप खिलने के बाद ही नलों में पानी चल रहा है। तापमान गिरने का क्रम इसी तरह चलता रहा तो दिसंबर माह में मुनस्यारी में भारी हिमपात की आशंका है। लगभग सात हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित मुनस्यारी से कुछ ऊंचे इलाकों में इसी माह में तीन बार हिमपात हो चुका है। सुबह शाम तापमान कम होने के कारण बाजारों में अलाव जलने लगे हैं। लोग फिलहाल अपने संसाधनों से अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने तहसील प्रशासन से शीघ्र अलाव के इंतजाम किए जाने की मांग की है। बरसात में हुई ज्यादा बारिश के चलते जल्द पड़ने लगी ठंड

मुनस्यारी: इस वर्ष मानसून काल में मुनस्यारी में काफी बारिश हुई। जून से शुरू हुआ वर्षा का क्रम सितंबर अंत तक चलता रहा। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून काल में जिस वर्ष ज्यादा बारिश होती है उस वर्ष ठंड जल्द पड़ने लगती है।

-बारिश अधिक होने से मुनस्यारी के वातावरण में काफी नमी बनी हुई है। इसी से स्थानीय स्तर पर बारिश और हिमपात हो रहा है। दिसंबर माह में मुनस्यारी में अच्छा हिमपात हो सकता है।

-धीरेंद्र जोशी, मौसम विज्ञानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.