Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती धूमधाम से मनी

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपाईयों ने गोष्ठी करते हुए उनके

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 05:29 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती धूमधाम से मनी
स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती धूमधाम से मनी

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपाईयों ने गोष्ठी करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर के कोचिंग सेंटरों पर सामान्य ज्ञान बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया।

loksabha election banner

घंटाकरण स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री वल्दिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत आज भी सामयिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही देश का उत्थान संभव है। उन्होंने पूरे विश्व वसुधैव कुटुंबकम का संदेश फैलाया था। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत, गणेश भंडारी, जिला महामंत्री गिरीश जोशी , जिला मंत्री इंद्र सिंह लुंठी, विधायक प्रतिनिधि कृपाल वल्दिया, कवींद्र बिष्ट, एडवोकेट सुभाष जोशी, धर्मानंद भट्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी पुष्कर भाटिया, विनोद भट्ट आदि उपस्थित थे।

अभाविप ने विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रू प में मनाया । इस मौके पर कोचिंग सेंटरों में सामान्य ज्ञान बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 से 23 जनवरी तक मनाए जाने वाले युवा दिवस के पहले दिन प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिता के परिणाम 23 जनवरी को घोषित कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

पहले दिन नगर के केयर कोचिंग सेंटर, क्लासिक कोचिंग इंस्टीट्यूट, नालेज ट्री संस्थान, पहली मंजिल और आइएलसी में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री रोहित ओझा, विभाग प्रमुख सचिन बोहरा, प्रदेश पार्षद ललित अवस्थी, गिरीश पाठक, नीरज पाठक, जिला संयोजक योगेश भट्ट, अनिल सिंह, शुभम भट्ट, जीत बिष्ट, पंकज हैप्पी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.