विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुदूर पश्चिमी नेपाल तक नहीं पहुंची सुनसरी सांप्रदायिक हिंसा की आंच, माहौल अभी शांत

Published: Fri, 07 Aug 2026 11:47 AM (IST)

नेपाल के सुनसरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा की आंच अभी सुदूर पश्चिमी नेपाल तक नहीं पहुंची है, जहां माहौल शांत बना हुआ है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम , झूलाघाट/ जौलजीबी। नेपाल के मधेस के सुनसरी के बवाल की आग अभी नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रदेश तक नहीं पहुंची है। बवाल की आग डडेलधूरा, बैतड़ी, दार्चुला ,अछम , हुमला जुमला, बजांग जैसे नेपाल के जिलों तक नहीं पहुंची है। 

इन इलाकों में फिलहाल जनता के बीच से किसी तरह की आवाज नहीं उठ रही है। केवल नेपाल राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी के ही कुछ लोग बोल रहे हैं, परंतु अभी उनकी भाषा भी सड़कों पर उतरने की नहीं है।
नेपाल पुलिस ने सीमा पर अपनी सख्ती बढ़ाई है। प्रत्येक आने जाने वाले की सघन जांच हो रही है।

किसी तरह की अशांति नहीं

संदिग्ध नजर आने पर गहन जांच के बाद ही आने-जाने दिया जा रहा है। जिले से लगी नेपाल की 185 किमी की सीमा पर नेपाल में किसी तरह की अशांति नजर नहीं आ रही है। भारत नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों पर आवागमन पूर्ववत बना है। नेपाल के छोटे कस्बों और गांवों में किसी तरह की हलचल नहीं है।

भारत की सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले के जौलजीवी मे सबकुछ पूर्ववत है। लोग इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। लगभग यही स्थिति नेपाल के जिले की सीमा से बैतड़ी जिला मुख्यालय गोठलापानी में भी स्थिति सामान्य है। वहीं हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले प्रजातांत्रिक पाटी के एकाध नेता इस मामले में बोलते मिले।

प्रजातांत्रिक पार्टी के बैतड़ी के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव शरण भट्ट का कहना है कि उनकी पार्टी की हिंद्र राष्ट्र घोषित करने की मांग जारी रहेगी। घटना को लेकर हिंदुओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा सुनतेरी में गोली चली और मृतक चार हिंदू थे और घायल भी हिंदू हैं। सरकार का कहना है कि सरकार ने गोली नहीं चलाई तो किसने चलाई इसकी जल्दी जांच नहीं होने पर अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की मांग केवल हिंदू राष्ट्र बनाने की है, पार्टी अन्य किसी संप्रदाय के बारे में कोई बात नहीं करेग ।

बैतड़ी पुलिस के डीएसपी दीपक राय का कहना है कि पुलिस स्थिति पर नजर रखे है। आने जाने वालों की गहन जांच हो रही। किसी के संदिग्ध नजर आने पर पूरी जांच के बाद भी आने जाने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग, पहाड़ से तराई तक सुलग रही चिंगारी; यूपी से बंगाल तक सीमा पर हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें- नेपाल हिंसा पर सीमा पार से बड़ी चेतावनी: 'बाहरी लोग बिगाड़ रहे माहौल, बंद हों अवैध मदरसे'