विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम बोले, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रही है प्रदेश सरकार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 13 Jan 2018 02:33 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 09:17 PM (IST)

पिथौरागढ़ में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रही है।

सीएम बोले, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रही है प्रदेश सरकार
सीएम बोले, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रही है प्रदेश सरकार

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रही है। प्रदेश में पूर्व में बगदादी लुटेरों से भी बड़े लुटेरे थे। खाद्यान्न घोटाले में अभी बड़ी मछलिया चपेट में आने वाली है। सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफल रही है।

श्री रावत शनिवार को गंगोलीहाट जीआईसी मैदान में जन समस्याए सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दो माह के भीतर प्रदेश के सभी अस्पतालों में डाक्टर तैनात हो जाएंगे। मार्च तक प्रत्येक जिले में चार से पांच नए 108 चिकित्सा वाहन उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर बताते कहा कि विद्यालयों के क्लबिंग की जा रही है। अगले वर्ष तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

सरकार बच्चों को विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। इस मौके पर उन्होंने बेटी बचाओ अभियान के तहत 10 माह के भीतर लिंगानुपात में खतरे में आए पिथौरागढ़ जनपद में आकड़ों में सुधार को आशा की किरण बताया। मंच से मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी। 

स्थानीय स्तर की 16 घोषणाए की गई। जिसमें चार लिफ्ट पेयजल योजनाओं सहित सड़के शामिल हैं। इससे पूर्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत विधायक मीना गंगोला उनके साथ थे। 

यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त को लेकर हमलावर हुई कांग्रेस, दिल्ली में लगानें होंगे जागर

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त नियुक्ति को उत्तराखंड सरकार पर बढ़ गया दबाव