एसएसबी जवानों ने लिया भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने मंगलवार को सतर्कता सप्ताह की शुरूआत की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 03:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने मंगलवार को सतर्कता सप्ताह की शुरूआत की। ऐंचोली स्थित वाहिनी मुख्यालय में जवानों ने भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प लिया।
वाहिनी के उपकमांडेंट भूपेन दास ने जवानों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही होना जरूरी है तभी भ्रष्टाचार के खात्मे के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। तीन नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जवानों को सामान्य और आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सहायक कमांडेंट अशोक शर्मा सहित तमाम जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें