गंगोलीहाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा
संवाद सूत्र गंगोलीहाट श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति की गंगा बही। ग्रामीण्
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन लोक संस्कृति की गंगा बही। ग्रामीणों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। चामुंडा युवा क्लब हनेरा ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी। देर सायं लक्की ड्रा निकाले गए।
ब्यालापाटा मैदान में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन झोड़ा, चांचरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ महिला मंगल दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। शानदार गायन करने वाले महिला मंगल दल रावलगांव ने पहला पुरस्कार जीता। सैम क्लब भटयूड़ा ने दूसरा तथा महिला मंगल दल हाट की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने शानदार गायन किया। लोगों ने खूब आनंद उठाया।
इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। सबसे पहले मटकी छूने वाले चामुंडा युवा क्लब हनेरा, युवा क्लब भाटगांव और सैम क्लब भूल्यूड़ा को मटकी फोड़ने के लिए आमंत्रित किया गया। हनेरा के लक्की बोरा ने मटकी फोड़ कर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। उन्हें दूसरी बार मटकी फोड़ने का खिताब मिला। देर सायं लक्की ड्रा निकाले गए। लक्की ड्रॉ में कंचन पाठक ने मोटर साइकिल जीती। ललित पाठक ने एलईडी, मनन कुन्याल ने फ्रिज, गिरीश भट्ट ने साइकिल जीती। इसके अलावा 25 लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मंच के अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। नेत्रहीन गायक सुंदर बाफिला के शानदार गीतों से कार्यक्रम का समापन हुआ।