श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गंगोलीहाट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
संवाद सूत्र गंगोलीहाट हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मह
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रीकृष्ण का कालिया नाग मर्दन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय हरज्यू मंदिर से नगर होते हुए लोनिवि निरीक्षण भवन तक कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच, जेबीएसजी इंटर कॉलेज व स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न झांकियां निकाली गईं। जिसमें कालिया नाग मर्दन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद ब्यालपाटा मैदान में मेहंदी व ऐंपण प्रतियोगिता कराई गई। मेहंदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में जया ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय व अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में वर्षा कार्की प्रथम, कनिका व रिया द्वितीय और कंचन कन्याल तृतीय स्थान पर रही। ऐंपण प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में इंदू खाती ने प्रथम, जया पंत ने द्वितीय व पूजा टम्टा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में दीपा पंत ने प्रथम, महक बिष्ट ने द्वितीय व जया पंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में भूपेश पंत, त्रिभुवन बिष्ट व नीरज रहे। देर सांय झोड़ा चांचरी व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रात्रि स्टार नाइट में बेबी प्रियंका, कैलाश कुमार व प्रकाश रावत ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट, विजय खत्री, किशन पाठक, त्रिभुवन बिष्ट व हेमा पाठक ने किया।
पिथौरागढ़: सिटी पब्लिक स्कूल में कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कृष्ण का रू प धरे बच्चे खासे सराहे गए। प्रबंधक नवीन चंद्र कोठारी ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डीडीहाट: क्षेत्र के खेतार कन्याल व सानदेव में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने बाल कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली। जगह-जगह झांकी का क्षेत्र की जनता ने स्वागत किया। इस दौरान माहौल कृष्णमय हो गया।
थल: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पांखू समिति ने स्थानीय बाजार से राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी निकाली। जो थल, बेरीनाग, कोटमन्या, धरमघर, संगौड़ होते हुए कोटगाड़ी भगवती मंदिर तक निकाली गई। जहां झांकी का जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर में देर रात्रि तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के प्रभारी मनोज कार्की, पंकज महरा, चंदन कोश्यारी, राजू कार्की, दिनेश आर्या, महेश कुमार, बब्लू पाठक, गोविंद जोशी, गिरीश जोशी, चंचल रावत, राकेश लोहनी, खड़क कार्की आदि मौजूद रहे।
नाचनी: क्षेत्र के बेलछा गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र कृष्णमय माहौल से सराबोर हो गया।
गणाई-गंगोली: देवनागरिक विद्यापीठ सेराघाट के बच्चों ने क्षेत्र में श्रीकृष्ण की झांकी निकाली। इसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।