यूपी उपचुनाव में मिली जीत से सपा कार्यकर्ता गदगद
पिथौरागढ़: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 05:24 PM (IST)
पिथौरागढ़: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने गुरू वार को जिला मुख्यालय में मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत दलितों, पिछड़ा और समाज के वंचित तबकों की है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा से लोगों का मोहभंग हो गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा यदि अभी भी नहीं चेती तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। खुशी व्यक्त करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष अजमल अहमद, हेम चंद्र भट्ट, पुष्कर गिरी, दिलीप सिंह, सुलेमान अली, कार्तिक कुमार, अनिकेत कुमार, पंकज कुमार, रिजवान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें