हिमालय की ऊंची चोटियों में मौसम का पहला हिमपात
संसू, मुनस्यारी: मंगलवार की रात को हिमालय की ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। ऊं
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 10:49 PM (IST)
संसू, मुनस्यारी: मंगलवार की रात को हिमालय की ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। ऊंची चोटियों में हिमपात के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में भेड़, बकरियों के साथ बुग्यालों तक गए लोग नीचे उतरने की तैयारी करने लगे हैं। मानसून काल में जुलाई से लेकर मध्य अगस्त तक हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात बंद रहता है। मध्य अक्टूबर के बाद चोटियों में हिमपात का आगाज होता है। इस वर्ष पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य चोटियों में मंगलवार की रात को मौसम का पहला हिमपात हुआ। माइग्रेशन में गए ग्रामीण भी नंदाष्टमी के बाद लौटने लगेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें