भारत चीन सीमा लिपूलेख में डेढ़ फीट ,कुटी में एक फीट बर्फ गिरी
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिले में दूसरे दिन भी आसमान बादलों से घिरा रहा। कुछ स्थानों पर
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: जिले में दूसरे दिन भी आसमान बादलों से घिरा रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मुनस्यारी में रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई । हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में चीन सीमा पर सवा से लेकर डेढ़ फीट बर्फ गिर चुकी है। हिमपात जारी है।
मंगलवार दूसरे दिन भी जिले में धूप के दर्शन नहीं हुए। दिन में आसमान में बादल हल्के रहे परंतु मुनस्यारी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में घने बादल छाए रहे। इस दौरान मुनस्यारी के सामने पंचाचूली सहित अन्य चोटियों में हिमपात जारी रहा। मध्य हिमालयी छिपलाकेदार में मंगलवार सायं से बर्फबारी हो रही है। उधर धारचूला की उच्च हिमालयी घाटी दारमा और व्यास में हिमपात जारी है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नाबीढांग , लिपूलेख सहित अन्य स्थानों पर हिमपात हो रहा है।
सातवीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस मिर्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिब्बत सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव कूटी में एक फीट , भारत चीन सीमा लिपूलेख में डेढ़ फीट, अंतिम भारतीय पड़ाव नाबीढांग में सवा फीट बर्फ गिर चुकी है। छियालेख से आगे गब्र्यांग, गुंजी,्र कालापानी में भी हिमपात जारी है। दो दिन से आसमान के बादलों से घिरे रहने के कारण जिले में ठंडक बढ़ चुकी है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है। दूसरी तरफ दो दिन आसमान के बादलों से ढके रहने के बाद भी बारिश नहीं होने से काश्तकार मायूस हैं।