गोदाम में भरा पड़ा मिला सिंगल यूज प्लास्टिक, व्यापारी पर 50 हजार का जुर्माना
गोदाम में भरा पड़ा मिला सिंगल यूज प्लास्टिक व्यापारी पर जुर्माना।
गोदाम में भरा पड़ा मिला सिंगल यूज प्लास्टिक, व्यापारी पर 50 हजार का जुर्माना
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : तमाम चेतावनियों के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक नहीं लगने के बाद अब जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने बाजार में कई दुकानों में चेकिंग की। एक दुकान और गोदाम में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर व्यापारी पर 50 हजार जुर्माने की कार्रवाई की गई। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित हो चुका है। इसके बावजूद नगर में कई व्यापारी चोरी छुपे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही है। नगर पालिका ने पिछले दिनों नगर में चेकिंग अभियान चलाया था। कई व्यापारियों के चालान किए गए। इसके बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक की शत प्रतिशत रोकथाम नहीं हो सकी है।