सिविल विंग के आईबी में समायोजित होने से मजबूत होगी सुरक्षा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: 55वीं वाहिनी एसएसबी के सिविल विंग के अधिकारियों व कर्मचारियों की
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: 55वीं वाहिनी एसएसबी के सिविल विंग के अधिकारियों व कर्मचारियों की गुप्तर विभाग(आईबी) में प्रतिनियुक्ति होने पर वाहिनी परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल विंग के करीब 22 अधिकारियों व जवानों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार शासनी ने आइबी में समायोजित हुए अधिकारियों व जवानों को स्मृति
चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिविल विंग के आईबी में शामिल होने से देश की आतंरिक सुरक्षा के साथ सूचना तंत्र काफी मजबूत होगा। क्षेत्रक संगठक अधिकारी श्रवण कुमार ठाकुर ने सभी का आभार जताते हुए बल के सेवा सुरक्षा व बंधुत्व के वाक्य का हमेशा अनुपालन करते रहने का वचन दिया। समारोह में चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट संचार अशोक शर्मा, सहायक कमांडेंट जसपाल आदि मौजूद थे।