Move to Jagran APP

पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर अब एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन का फूटा गुस्सा

पिथौरागढ़ में जनरल- ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद एससी-एसटी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 06:19 AM (IST)
पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर अब एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन का फूटा गुस्सा
पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर अब एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन का फूटा गुस्सा

पिथौरागढ़, जेएनएन : जनरल- ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन का आक्रोश फूट पड़ा है। फेडरेशन ने देर सायं नगर में जुलूस निकाला। पदोन्नति में आरक्षण मसले पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश की प्रतियां फूंकने के साथ ही प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली।

loksabha election banner

सायं साढ़े छह बजे टकाना जल निगम तिराहे पर एकत्र हुए कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण मसले पर सरकार द्वारा जारी शासनादेश गलत। इससे अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने इसके बाद प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में महेश मुरारी, अनिल कुमार, विनोद टम्टा, देवराज, त्रिलोक जंगपांगी, सुंदर मर्तोलिया, आरएस बोथियाल, धर्म सिंह बौनाल, अशोक कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, बीआर कोहली, मनीष, वासुदेव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.