छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
संवाद सूत्र थल राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राबाइंका थल की छात्राओं ने कस्बे से लगे
संवाद सूत्र, थल: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राबाइंका थल की छात्राओं ने कस्बे से लगे ग्रामीणों क्षेत्रों का भ्रमण कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। इस मौके पर ग्रामीणों को बेटियों के महत्व से अवगत कराते हुए कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील की गई।
प्रधानाचार्या डॉ. आशा जोशी के नेतृत्व में चले अभियान में छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरू क करते हुए कहा कि बेटी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज बेटी हर क्षेत्र में बेटों से आगे है। फिर भी लोग बेटी को गर्भ में मार रहे हैं, जो एक घिनौना अपराध है। ऐसे लोगों का समाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। अभियान के दौरान गांवों में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया और ग्रामीणों से अपने आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। बाद में छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर का भ्रमण भी कराया गया। जहां छात्राओं को फर्स्ट एड की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं ने गोचर स्थित विद्युत वितरण खंड में विभागीय कर्मचारियों की कार्यशैली से संबंधित जानकारी भी हासिल की।