सरकारी अस्पताल ने किया रेफर पर 108 एंबुलेंस में कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव
पिथौरागढ़ के सरकारी अस्पताल से रेफर एक महिला का 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया।
पिथौरागढ़, जेएनएन: सरकारी अस्पताल महिलाओं के प्रसव कराने के मामले में हील हवाली कर रहे हैं। थोड़ी भी जटिलता होने पर महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। रेफर की गई महिलाओं के 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव हो रहे हैं। गुरुवार को डीडीहाट अस्पताल से रेफर की गई एक महिला ने सतगढ़ के पास 108 वाहन में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
जेठी गांव की महिला लक्ष्मी देवी को गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस महिला को लेकर डीडीहाट स्वास्थ केंद्र में लाई। महिला को भर्ती कर लिया गया। 11.30 बजे महिला की हालत खराब बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। महिला का हीमोग्लोबीन कम होना बताया गया। 108 एंबुलेंस महिला को लेकर जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुई। सतगढ़ के पास महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। महिला की हालत को देखते हुए वाहन में तैनात ईएमटी सोनिया मेहरा और पायलट विजेंद्र धानिक ने महिला का प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दोनों ने महिला का सफल प्रसव करा दिया। महिला और बच्चे को तत्काल कनालीछीना स्वास्थ केंद्र में भर्ती करा दिया गया। ========== चिकित्सकों से इस मामले में जानकारी ली गई है। महिला में हीमोग्लोबीन कम था, जिसके चलते महिला को रेफर किया गया। ऐसे मामलों मे रेफर किया जाना जरू री हो जाता है। प्रसव के बाद महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
- डॉ. ऊषा गुंज्याल, सीएमओ, पिथौरागढ़