स्वच्छता अभियान का सच, मार्ग को बना दिया कूड़ा डंपिंग स्थल
संस, पिथौरागढ़: नगर के बजेटी वार्ड के अंतर्गत जीआइसी-पौंण को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को कूड
संस, पिथौरागढ़: नगर के बजेटी वार्ड के अंतर्गत जीआइसी-पौंण को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया गया है। आसपास के लोगों द्वारा डाला गया कूड़ा उन्हीं के लिए मुसीबत बन गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गध से लोगों का राह चलने के साथ ही सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जीआइसी-पौंण को जोड़ने वाले पैदल मार्ग में स्यूनीगैर के पास लोगों ने कूड़ाघर बना दिया है। लोग घरों से कूड़ा उठाकर धड़ल्ले से यहां डाल रहे हैं। लंबे समय से कूड़ा डंप होने से क्षेत्र में भयंकर दुर्गध उठ रही है। बरसात के चलते बीमारी की आशंका बनी हुई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। नगरपालिका द्वारा यहां नियमित रू प से साफ-सफाई नहीं की जाती है। जिस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता ने अविलंब कूड़ा नहीं उठाए जाने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। ============= नगरपालिका नगर की साफ-सफाई को लेकर गंभीर है। जीआइसी-पौंण पैदल मार्ग में पड़े कूड़े को तत्काल हटाया जाएगा। क्षेत्र में नियमित रू प से साफ-सफाई की जाएगी।
-खीमानंद जोशी, इओ, नगरपालिका।