Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार में डटे रहे रोडवेज कर्मचारी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:09 AM (IST)
दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार में डटे रहे रोडवेज कर्मचारी
दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार में डटे रहे रोडवेज कर्मचारी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार में डटे रहे। मांगें पूरी नहीं किए जाने तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार में डटे रहने का एलान किया है। कार्य बहिष्कार के चलते कई रू ट पर बसों का संचालन नहीं हुआ।

loksabha election banner

रोडवेज कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों की समस्या प्रबंधन को नहीं दिखाई दे रही है। कर्मचारियों के लिए परिवार पालने मुश्किल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मियों ने सरकार विरोधी और प्रबंधन विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इधर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई रू ट पर बसों का संचालन नहीं हुआ, जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री टैक्सियों की मदद से अपने गंतव्य को रवाना हुए। वहीं कई चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला। ====== लोहाघाट में भी गरजे कर्मचारी

संस, लोहाघाट : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

संगठन के अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश मुरारी, रवींद्र जोशी, महिपाल सिंह, नारायण धौनी, जगदीश सिंह, दीपक प्रसाद, प्रकाश मुरारी, विनोद कुमार, कुंदन सिंह, मुकेश नाथ, रमेश, गिरीश लाल, शंकर कार्की, राजेश जोशी, फरीद अहमद, मोहन कोहली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.