एसएसबी के सेवानिवृत्त कमांडेंट गोपाल दत्त जोशी का निधन
एसएसबी के सेवानिवृत्त कमांडेंट गोपाल दत्त जोशी को शुक्रवार को निधन हो गया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : एसएसबी के सेवानिवृत्त कमांडेंट गोपाल दत्त जोशी को शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पांडेगांव के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
नगर के पांडेगांव क्षेत्र में रहने वाले कमांडेंट गोपाल दत्त जोशी को निमोनिया की शिकायत थी। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। ग्यारदेवी के पास उनका निधन हो गया। दिवंगत जोशी की शनिवार को रामेश्वर घाट में सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। उनके निधन पर विधायक चंद्रा पंत, विधायक विशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक मयूख महर, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती आदि ने गहरा दुख जताया है।