प्रतिनिधियों को देना होगा सीवरेज समस्या का जवाब
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: निकाय चुनावों में प्रचार अभियान के गति पकड़ने के साथ ही पुरानी समस्
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: निकाय चुनावों में प्रचार अभियान के गति पकड़ने के साथ ही पुरानी समस्याओं के जिन्न भी बोतल से बाहर आने लगे हैं। इनमें सबसे प्रमुख है नगर की सीवरेज समस्या। करीब 15 वर्षो से निर्माणाधीन सीवरेज सिस्टम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस दौरान पालिका की कमान दोनों राष्ट्रीय दल संभाल चुके हैं।
लगभग एक लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ शहर में दस हजार की आबादी को भी सीवरेज की सुविधा मयस्सर नहीं है। करीब चार दशक पूर्व बिछाई गई सीवर लाइन भी अब जन दवाब के चलते आए दिन चोक हो रही है। करीब नब्बे प्रतिशत आबादी आज अपना सीवरेज नालियों में बहाने या फिर घर के पास ही गड्ढे बनाकर एकत्र करने को मजबूर हैं। इसके चलते नगर का पर्यावरण तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही लोगों को तमाम अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं। पिछले दो दशक से नगर पालिका की कमान भाजपा और कांग्रेस ही संभालती आ रही हैं, लेकिन दोनों ही दल इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। अब नगर की जनता इस मसले पर मुखर हैं लोग सीवरेज समस्या का समाधान नहीं होने का दोनों राष्ट्रीय दलों से चाहते हैं।