रेखा की टीम ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली
पिथौरागढ़: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर सोमवार को घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगोल
पिथौरागढ़: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर सोमवार को घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता लक्ष्मी कुमारी गु्रप व रेखा कुमारी ग्रुप के मध्य हुई। जिसमें रेखा कुमारी ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लक्ष्मी कुमारी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूजा भट्ट व बबीता बोहरा ने निभाई। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास हो सके। समापन अवसर पर मिष्ठान्न वितरण कर एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।