Move to Jagran APP

राजेंद्र सिंह बिष्ट दिल्ली में उत्त्तराखंड गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

संवाद सूत्र गंगोलीहाट उत्त्तराखंड लोकमंच द्वारा समाजसेवी एवं हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:33 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:29 AM (IST)
राजेंद्र सिंह बिष्ट दिल्ली में उत्त्तराखंड गौरव सम्मान से हुए सम्मानित
राजेंद्र सिंह बिष्ट दिल्ली में उत्त्तराखंड गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : उत्त्तराखंड लोकमंच द्वारा समाजसेवी एवं हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को उत्त्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्त्तराखंड लोक मंच द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र जनपथ नई दिल्ली में प्रवासी उत्त्तराखंडियों के कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस सम्मान समारोह में सम्मानित उत्त्तराखंड की चार विभूतियों में हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रोजेंद्र बिष्ट, एवरेस्ट विजेता शीतल राज पिथौरागढ़ निवासी शामिल थे। राजेंद्र बिष्ट द्वारा समुदाय की जागरू कता एवं विकास हेतु 1990 में हिमालयन ग्राम विकास समिति का गठन कर सामाजिक जागरू कता एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु लोगों को तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया। तब से यह अभियान जारी है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करते हुए पेयजल स्वच्छता कार्यो का संचालन किया। इसके तहत 75 गांवों में पेयजल योजनाओं का निर्माण जनभागीदारी से करा कर पेयजल समस्या का समाधान किया। जलस्रोतों के सरंक्षण हेतु चाल, खाल निर्माण , पौधरोपण प्रक्रिया को पुनर्जीवित किया। सबसे महत्वपूर्ण बरसाती जल के संरक्षण को मूर्त रू प दिया । बरसाती जल संग्रहण कर टैंकों का निर्माण किया। वर्षा जल के माध्यम से 6500 फीट की ऊंचाई पर बसे नाग गांव के बीस परिवारों की पेयजल समस्या का समाधान किया।

इसके अलावा महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आठ सहकारिता संगठनों के माध्यम से 25 सौ से अधिक महिलाओं को संगठितकर कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर मजबूत आर्थिक आधार प्रदान का प्रयास किया। इससे पांच सौ से अधिक परिवार दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन एवं सब्जी उत्पादन से आय अर्जित कर रहे है। पर्वतीय क्षेत्र में छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरु चि पैदा करने के उद्देश्य से विगत दस सालों से साइंस आउटरीच कार्यक्रम संचालित कर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिकों के माध्यम से दूरस्थ के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को विज्ञान शिक्षा के प्रति लालसा पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.