राजेंद्र, रेखा और चंचल ने जीती पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के नजदीकी सुवाकोट गांव में विशाल पशु प्रदर्शनी का आया
संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के नजदीकी सुवाकोट गांव में विशाल पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तौर तरीके सिखाए गए साथ ही पशु प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.विद्यासागर कापड़ी ने पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पशुपालकों को उन्होंने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ उठाकर पशुधन को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.पंकज जोशी ने पशुओं के आहार, रखरखाव आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाकर पशुओं को बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने टीकाकरण का महत्व भी पशुपालकों को बताया।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के गाय वर्ग में राजेंद्र सिंह की गाय, बछिया वर्ग में रेखा देवी की बछिया और बैल जोड़ी वर्ग में चंचल राम के बैल अव्वल रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक डा.मनोज जोशी, डा.ममता आर्या, डा. लाल सिंह सामंत थे। विजेताओं को ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने पुरस्कृत किया।