Move to Jagran APP

राजेंद्र आइटीआइ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने

जासं पिथौरागढ़ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आठवें अधिवेशन में राजे

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM (IST)
राजेंद्र आइटीआइ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने
राजेंद्र आइटीआइ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने

जासं, पिथौरागढ़ : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आठवें अधिवेशन में राजेंद्र प्रसाद जोशी प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए।

loksabha election banner

नगर के स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य आइटीआइ अस्कोट आनंद प्रकाश और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम बल्लभ जोशी, एमसी जोशी और बसंत बिष्ट की देखरेख में चुनाव हुए। दिन में एक से ढाई बजे तक मतदान चला। सायं साढ़े चार बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रांतीय अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद जोशी 161 मत पाकर विजयी रहे उनके प्रतिद्वंद्वी अमरीश कुमार को 18 मत पड़े। प्रांतीय महामंत्री पद पर 173 मत पाकर पंकज सनवाल विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र चौहान को मात्र सात वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओपी उनियाल विजयी रहे। उनको 162 मत मिले, प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र कांबोज को 14 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। पीके जोशी को 91 और नवीन भोज को 88 मत पड़े। मात्र तीन मतों से पीके जोशी विजयी रहे। इसके अलावा संयुक्त मंत्री कुलदीप रावत, अध्यक्ष कुमाऊं विनोद ओली निर्विरोध चुने गए। नए पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.