उत्पादों को लंबे समय तक रखा जाएगा सुरक्षित
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ मैदानी क्षेत्रों में किसानों के लिए बनाए जाने वाले कोल्ड स्टोर की तज
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मैदानी क्षेत्रों में किसानों के लिए बनाए जाने वाले कोल्ड स्टोर की तर्ज पर पिथौरागढ़ जिले में पहला कोल्ड चैंबर बनकर तैयार हो गया है। अपने उत्पादन की बेहतर कीमत पाने के लिए किसान अपने उत्पाद कोल्ड चैंबर में अधिक समय तक सुरक्षित रख सकेंगे। कोल्ड चैंबर का प्रयोग सफल रहा तो निकट भविष्य में जिले में न्याय पंचायत स्तर पर कोल्ड चैंबर की चेन तैयार की जाएगी।
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर गौड़ीहाट में कोल्ड चैंबर बनाया गया है। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत बनाए गए इस चैंबर में किसान अपने कृषि उत्पाद, फल व सब्जी आदि रख सकेंगे। बाजार में अच्छा मूल्य मिलने पर इसे निकालकर बाजार में बेच सकेंगे। इससे किसानों को अच्छी आमदनी होगी। चैंबर के निर्माण में 5.5 लाख की धनराशि खर्च की गई है। बता दें जिले में कृषि उत्पादों को संरक्षित करने के कोई इंतजाम नहीं है। किसानों के समक्ष सीजन में ही अपने उत्पादन बेचने की मजबूर रहते हैं। सीजन में उत्पाद नहीं बिकने पर इसके सड़कर बर्बाद हो जाने की आशंका रहती है। इस मजबूरी के चलते कई बार किसानों अपने उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। इस समस्या को देखते हुए कोल्ड चैंबर बनाने का निर्णय लिया गया था। ======== गौड़ीहाट में बनाए गए चैंबर प्रायोगिक तौर पर है, यह प्रयोग सफल रहा तो जिले की हर न्याय पंचायत में इस तरह के कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। चैंबर का उपयोग दो तरह से हो सकेगा। किसान अपने उत्पाद किराए पर चैंबर में रखते हैं, या फिर इसका संचालन करने वाले फेडरेशन को अपने उत्पाद बेच सकते हैं। फेडरेशन बाजार में उचित मूल्य मिलने पर उत्पाद बाजार में ला सकता है।
- कुलदीप सिंह, परियोजना अधिकारी ======== इन गांवों को मिलेगा लाभ 1. गौड़ीहाट
2. दौली
3. विसखोली
4. मजिरकांडा
5. भटेड़ी
6.कानड़ी
7. गिठीगाड़ा ======= चैंबर में रखे जा सकते हैं ये उत्पाद 1. आलू
2. प्याज
3. स्थानीय सब्जियां
4. माल्टा
5. संतरा
6. अदरक
7. लहसून