उपदेश और माया ने जीती 800 मीटर की दौड़
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकास खंड बिण का ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा समारोह मंगलवार को राइंका पि
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकास खंड बिण का ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा समारोह मंगलवार को राइंका पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। पहले दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गई।
ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी को मशाल भेंट कर समारोह के शुभारंभ की घोषणा की।
प्रतियोगिता की शुरू आत अंडर 14 आयु वर्ग में 600 मीटर दौड़ से हुई। इस दौड़ में विवेकानंद इंटर कालेज के प्रियांशु लाखा अव्वल रहे। बालिका वर्ग में जीजीआईसी की कविता रावत ने बाजी मारी। अंडर 17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विवेकानंद विद्या मंदिर के हिमांशु लाखा अव्वल रहे। बालिका वर्ग में जीजीआईसी की माया ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विवेकानंद विद्या मंदिर के उपदेश लाल और जीआईसी की जया सागर ने बाजी मारी। 100 मीटर की दौड़ में थरकोट के पवन सिंह घटाल ने सबको पीछे छोड़ा, बालिका वर्ग में राइका गौरंगचौड़ की कोमल सान्याल ने बाजी मारी। ब्लाक खेल समन्वयक भुवन चंद्र उप्रेती ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रवीण रावल, भूपेंद्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, निर्मल भट्ट, योगेश जोशी, जितेंद्र वल्दिया, मुकेश उपाध्याय आदि ने सहयोग दिया। संचालन भाष्करानंद जोशी ने किया।