Move to Jagran APP

सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

संवाद सहयोगी्र पिथौरागढ़ सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से गुस्साए कांग्रेसियों ने गुरू वा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 03:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 03:48 PM (IST)
सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल
सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

संवाद सहयोगी,्र पिथौरागढ़: सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से गुस्साए कांग्रेसियों ने गुरू वार को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। कार्यकताओं ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अगुवाई में रोडवेज स्टेशन में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। सीमांत जिले में भाजपा के तीन विधायक हैं, जिनमेंप्रदेश सरकार में कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं। बावजूद इसके सीमांत जिले की जनता का इलाज के लिए आज भी अन्य शहरों की ओर रु ख करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला महामंत्री सुधीर चौहान ने कहा कि जिला महिला चिकित्सालय में विगत दो वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए महंगे दामों में निजी क्लिनिकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि तेल के अभाव में 108 व खुशियां की सवारी सेवा ठप पड़ गई है। सरकार तेल के लिए बजट उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उपाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने कहा कि कि यदि अविलंब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में भूपेश नगरकोटी, कैलाश चंद्र जोशी, दरबान सिंह, कुंडल महर, योगेश नगरकोटी, मनोज धामी, रजत विश्वकर्मा, बॉब कन्याल, विरेंद्र गिरी, गजेंद्र वल्दिया, महिपाल वल्दिया, भूरे मियां, जावेद खान, शुभम बिष्ट, नवीन वल्दिया, मनोज पांडे, सूरज वल्दिया, कमलेश कसन्याल, रोहन सौन, मुकेश भट्ट, पवन माहरा, अनिल जोशी, प्रकाश देवली, भूप्पी खड़ायत आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.