पुलिस व वन विभाग की टीम ने पंद्रह लाख की प्रतिबंधित जड़ी-बूटी के साथ दो को किया गिरफ्तार
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ के खोतिला में दो लोगों को प्रतिबंधित जड़ी बूटी के साथ गिरफतार किया।
धारचूला, जेएनएन : पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खोतिला में एक मकान से 15 लाख रु पये मूल्य की प्रतिबंधित जड़ी-बूटी के 41 अदद बरामद किए। साथ ही तस्करी में लिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा अवैध खनन, तस्करी व शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर द्वारा खोतिला गांव में एक मकान में जड़ी बूटी अवैध ढंग से रखे जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ो बताया। पुलिस थानाध्यक्ष विजेंद्र साह, रेंजर सुनील कुमार, पुलिस जवान आन सिंह महरा, विवेकानंद की टीम मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची। जहां पर अर्जुन राम के कमरे में 41 अदद वनस्पति बरामद की गई। जिसमें कटकी, जटामासी, अखरोट और बांज की छाल थी। इस मामले में संलिप्त दीवान सिंह बोरा निवासी बोरा गांव रांथी और अर्जुन राम निवासी मल्ला खोतिला के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद जड़ी बूटी में कटकी और जटामासी काफी कीमती जड़ी बूटी है जो उच्च हिमालय में पाई जाती है।