Move to Jagran APP

कोरोना महामारी ने लोगों को बताया पर्यावरण का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमांत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:51 PM (IST)
कोरोना महामारी ने लोगों को बताया पर्यावरण का महत्व
कोरोना महामारी ने लोगों को बताया पर्यावरण का महत्व

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमांत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी ने वन विभाग को आगामी मानसून काल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी आनंद स्वरू प ने जाखनी क्षेत्र में मोरपंखी का पौधा रोपा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी को यह एहसास दिलाता है कि हमें स्वस्थ रहना है तो प्रकृति को हरा-भरा रखना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व में फैली कोरोना महामारी ने सभी को पर्यावरण के महत्व के महत्व को समझा दिया है और उन्हें जागरू क किया है। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून काल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जा रही है, उसके अनुसार ही पौधारोपण व पूर्व वर्षों में रोपे गए पौधों को संरक्षित किए जाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने जिले की समस्त जनता से आगामी मानसून काल में कम से कम एक पौध का रोपण अवश्य करते हुए उसका संरक्षण करने की अपील की। खनन विभाग की ओर से खनन पट्टा क्षेत्रों, वन विभाग की ओर से विभिन्न वन क्षेत्रों व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ललित कापड़ी, सभासद किशन सिंह, ज्योति पुनेठा, गोविंद बिष्ट, ललित पंत, राजकुमार, हिमांशु आदि शामिल रहे।

चंडाक चौकी के निकट चौकी प्रभारी एचएस डांगी, सभासद किशन खड़ायत व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया। धमौड़ में टीम मोदी सपोर्टर संघ पिथौरागढ़ द्वारा पौधारोपण किया गया। इसमें भगवान बल्लभ पंत, ललित अधिकारी, प्रकाश जोशी, किरन पाल, दीपक मेहता, सुभांशु सिंह सामंत, आशीष राणा आदि शामिल थे। ======== एपीएस में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

पर्यावरण दिवस पर जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के ओआइसी कर्नल भुवन चंद्र सती के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में स्टाफ सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रवींद्र सिंह सौन, पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज कुमार पंत, शिक्षक ललित मोहन तिवारी, विमल भंडारी, गिरीश चंद्र ओली आदि शामिल थे। ====== एसएसबी के जवानों ने शहीद वाटिका में लगाए 150 पौधे

55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली परिसर में कार्यवाहक कमांडेंट रवीेंद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने शहीद सहायक कमांडेंट चारु चंद्र पाठक वाटिका में 150 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। अपने संबोधन में राजेश्वरी ने स्वयं एक पेड़ लगाकर कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी जागरू क होना होगा। इस मौके पर सहायक कमांडेंट संतोष लाल, समीर राणा, निरीक्षक हीरा लाल आदि शामिल थे। ======= एनवाईके ने जनपद के सभी विकासखंडों में लगाए सौ से अधिक पौधे

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी ध्रुव डोगरा के निर्देशन में जनपद के सभी आठ विकासखंडों में सौ से अधिक पौधे लगाए गए। डोगरा ने ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण के साथ ही पर्यावरण जागरू कता के लिए कविताएं भी लिखी गई और पोस्टर भी बनाए गए। ===== पुलिस कर्मियों ने लगाए पांच सौ पौधे

पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के निर्देशन जनपद भर में पुलिस द्वारा लगभग पांच सौ पौधों पौधारोपण किया गया। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक ने स्वामी गुरु कुलानंद कच्चाहारी के साथ सुकौली रोड में स्थित रामचंद्र मिशन योगाश्रम परिसर में पौधारोपण किया गया। पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या व हरेला सोसाइ्रटी के सदस्यों ने संयुक्त रू प से पौधारोपण किया। वहीं, उत्तराखंड पुलिस वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा निरीक्षक श्वेता दिगारी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया। ======= ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में प्रकाश ने मारी बाजी

एसडीएस राइंका में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कार्यालय कर्मियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुई ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें ब्रह्माकमल सदन के प्रकाश सिंह मेहरा ने प्रथम, बुरांश सदन के पारस नाथ ने द्वितीय व मोनाल सदन की प्रियांशी पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ प्रवक्ता पदम सिंह फस्र्वाण, नवीन चंद्र जोशी व दीपक सुतेड़ी थे। ======= आइटीबीपी मिर्थी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ पौधारोपण

डीडीहाट: 7वीं वाहिनी आइटीबीपी मिर्थी द्वारा सेनानी अनुप्रीत टी बोरकर के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। सेनानी बोरकर ने वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ का नारा देते हुए वाहिनी परिसर में पौधा रोपा और सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीएमओ डा. जेके पांडे, द्वितीय कमान अधिकारी जैकब हुर्रिया, उप सेनानी करमवीर सिंह, मुकेश चंद मीणा, सहायक सेनानी दलीप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देऊपा आदि मौजूद रहे। इधर, गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, मुनस्यारी, धारचूला आदि सभी स्थानों में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.