Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू

पिथौरागढ़ में उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:48 PM (IST)
पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू
पिथौरागढ़ उद्योग व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया शुरू

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। पहले चरण में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टीमें गठित की जाएंगी। चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने व्यापारियेा के बीच प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है।

prime article banner

शुक्रवार को चुनाव समिति की बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई। नगर इकाई के चुनावों को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाया जाए। व्यापार मंडल को और मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास पर जोर दिया गया। इसके लिए समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाने की बात पर मुहर लगी। तय हुआ कि इस वर्ष सदस्यता शुल्क के रू प में 250 रुपये लिए जाएंगे। केवल पक्की दुकान वालों को ही सदस्यता दी जाएगी। फड़-खोखा व्यवसायी सदस्य नहीं बन सकेंगे। नगर पालिका क्षेत्र की भौगोलिक सीमा ही उद्योग व्यापार मंडल की सीमा रहेगी। एक प्रतिष्ठान से एक ही व्यक्ति को सदस्यता दी जाएगी। सदस्यता शुल्क जमा करने के साथ ही संबंधित को एक फोटो उपलब्ध कराना होगा। सदस्यता अभियान से पूर्व नगर में पर्चे वितरित कर व्यापारियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। चुनाव समिति की अगली बैठक 26 जनवरी को व्यापार भवन में होगी। बैठक में सहायक चुनाव अधिकारी श्याम उप्रेती, नवीन जोशी, महेश मखौलिया, नवल रावल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, जिला महामंत्री जनक जोशी, हरजीत सिंह बाबा, महेश चंद्र शर्मा, सलीम खान, जावेद खान, उमेश जोशी, राकेश साह, बहार अली, दिलीप वल्दिया, राजेंद्र चिल्कोटी, संदीप पांडे, नम्रता बोहरा, सुरेश चंद्र जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.