नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में चल रही टैक्सी यूनियन की हड़ताल समाप्त, पालिका, प्रशासन के साथ हुई बैठक में बनी सहमति
नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर डटी टैक्सी यूनियन की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई।
पिथौरागढ़, जेएनएन : नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में विगत दस दिनों से हड़ताल पर डटी टैक्सी यूनियन की हड़ताल पालिकाध्यक्ष, प्रशासन और पुलिस के बीच हुई बैठक के बाद समाप्त हो गई है। टैक्सी यूनियन की प्रमुख मांग का समाधान होने पर यूनियन ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया है। बैठक में लिए गए निर्णय को उचित बताते हुए कहा कि उनकी पार्किंग की समस्या का समाधान यूनियन की जीत है।
रविवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत की पहल पर पुलिस, प्रशासन और टैक्सी यूनियन की पालिका कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में यूनियन की मांगों को सुना गया। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद समाधान निकाला गया। समाधान का यूनियन ने समर्थन किया और हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। =========== बैठक में यह हुआ निर्णय
- यूनियन की मांग के आधार पर चंडाक रोड पर चलने वाली 24 टैक्सी-मैक्सी महात्मा गांधी मार्ग पर पार्क होंगी।
- मड़ सिलौली क्षेत्र को जान वाली टैक्सियों को जिला अस्पताल के सम्मुख पार्किंग में खड़ा करने की दी गई सहमति।
- निखिल चंद भूखंड पर निजी पार्किंग स्थल निर्माण होने तक रसियापाटा, झूणी मलान की टैक्सियां जिला अस्पताल पार्किंग में खड़ी रहेंगी।
- थल-जाजरदेवल मार्ग पर चलने वाले वाहन ग्रिफ बैंड पर पार्क होंगे। नंबर आने पर जाजरदेवल के दो, बीसाबजेड़, थल और बुंगाछीना के एक-एक वाहन यात्रियों को पूर्व की भांति भर सकेंगे।
- वड्डा तिराहे पर पूर्व की भांति वाहन पार्किंग करने वाले वाहन पुराना कैरोसिन डिपो, घुप्पौड़ बैंड पर पार्किंग किए जाएंगे। नबंर आने पर नैनी सैनी, वड्डा और झूलाघाट के दो-दो वाहन पार्क होंगे।
- देव सिंह मैदान के सामने डीडीहाट मार्ग के वाहन यूनियन की जिम्मेदारी बहुमंजिला पार्किंग के भूमिगत पार्किंग के तल पर किए जाएंगे। यहां पर खड़े होने वाले पिकअप, माल वाहक और सीमांत जनहितकारी बस सेवा के वाहन भी पार्क होंगे।
- रोडवेज बस स्टेशन पार्किंग पर मात्र बीस वाहन पार्क होंगे, शेष वाहन बहुमंजिला पार्किंग के पार्किंग करने पर सहमति बनी
- केमू स्टेशन से चौदह स्थानों को संचालित होने वाले टैक्सी मैक्सी वाहनों में मात्र 28 वाहनों को ही पार्क के लिए बताया गया।
- शराब भट्टी मोड़ के सामने कूडेृदान के पास स्थित पार्किंग में मात्र आठ टैक्सी-मैक्सी पार्क होंगे।
- नगर के अन्यत्र पार्क होने वाले टैक्सी मैक्सी वाहनों को बहुमंजिला पार्किंग के प्रथम तल पर पार्किंग किया जाएगा।
-अनावश्यक ढंग से नगर की सड़कों पर खडृे रहने वाले किसी भी टैक्सी -मैक्सी को पार्क की अनुमति नहीं रहेगी। ========= बैठक में ये रहे मौजूद
राजेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष, राजन सिंह रौतेला पुलिस क्षेत्राधिकारी ,तहसीलदार पंकज चंदोला, एलआइयू निरीक्षक केएस मेहता, यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता अध्यक्ष टैक्सी यूनियन दीपक लुंठी, देवभूमि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक महर, संरक्षक टैक्सी यूनियन नवल किशोर, गणेश जंग, समाज सेवी राजेश शर्मा आदि। ========= वार्ता शांतिपूर्ण हुई। टैक्सी यूनियन की हड़ताल से जनता प्रभावित थी। इसका समाधान आवश्यक हो गया था। वार्ता में दोनों पक्षों में सहमति बनी। यूनियन ने सहयोग दिया। यूनियन की हडृताल समाप्त होने का निर्णय लिया। यूनियन पदाधिकारियों का रवैया सहयोगात्मक रहा।
- राजेंद्र रावत, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अध्यक्ष ======= वार्ता अच्छी रही। पालिकाध्यक्ष की पहल सहयोग की रही। यूनियन की मांग पार्किंग की थी। पालिकाध्यक्ष ने इसे माना और पार्किंग की समस्या का समाधान किया। उनके इस सहयोग से टैक्सी यूनियन सहित टैक्सी चालक संतुष्ट हैं। विगत कई दिनों से टैक्सी चालक हडृताल पर थे। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी ।
- त्रिलोक महर, अध्यक्ष, देवभूमि टैक्सी यूनियन, पिथौरागढ़