Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित जॉर्डन में दिखाएंगे प्रतिभा

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीमांत जिले पिथौरागढ़ के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित पंत जार्डन

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 11:05 PM (IST)
पिथौरागढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित जॉर्डन में दिखाएंगे प्रतिभा
पिथौरागढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित जॉर्डन में दिखाएंगे प्रतिभा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्षित पंत जार्डन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया है।

loksabha election banner

स्पो‌र्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज रावत से प्रशिक्षण लेने वाले हर्षित पंत ने इस वर्ष 27 जून को जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रायल के अपना स्थान पक्का कर लिया। ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जॉर्डन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित कर लिया गया है। जार्डन रवाना होने से पूर्व हर्षित जम्मू कश्मीर में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप में भाग लेंगे। जिसके लिए वे रवाना हो गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उनके चयन पर तमाम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.