Move to Jagran APP

Pithoragarh News: स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में पिथौरागढ़ नगर पालिका की ऊंची छलांग, मिला दूसरा स्थान

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस वर्ष पहली बार पिथौरागढ़ नगरपालिका ने मैदानी क्षेत्र के निकायों को पछाड़कर उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पहला स्थान रामनगर नगरपालिका को मिला है।

By vijay UpretiEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM (IST)
Pithoragarh News: स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में पिथौरागढ़ नगर पालिका की ऊंची छलांग, मिला दूसरा स्थान
अप्रैल माह में सर्वेक्षण किया गया था।

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण में पिथौरागढ़ नगर पालिका परिषद ने इस बार ऊंची छलांग लगाई है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस वर्ष पहली बार पिथौरागढ़ नगरपालिका ने मैदानी क्षेत्र के निकायों को पछाड़कर उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पहला स्थान रामनगर नगरपालिका को मिला है। श्रेष्ठतम निकायों में चयनित होने पर पिथौरागढ़ नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी गदगद हैं।

loksabha election banner

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के नगर निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। इस वर्ष बीते अप्रैल माह में सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें बाहर से आने वाली सर्वे टीम द्वारा निकायों का आकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिेंग, साल भर में किए गए डाक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आकलन व नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया जाता है। 

पहली बार हासिल किया दूसरा स्थान

बीते दिनों जारी की गई स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में प्रदेश में रामनगर नगर पालिका ने 28वीं रैंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 69 रैंक के साथ पिथौरागढ़ नगर पालिका ने पहली बार दूसरा स्थान हासिल किया। 

पिथौरागढ़ नगर पालिका को 2069 अंक मिले। उत्तर भारत जोन में पिथौरागढ़ नगरपालिका को 69वां स्थान मिला। जबकि विगत वर्ष पिथौरागढ़ नगरपालिका को 1047 अंकों के साथ 94वां स्थान मिला था। इस बार नगर पालिका ने पिछली गलतियों से सबक लेकर स्वच्छता संबंधी कार्यों में तमाम तरह के सुधार किए और मैदानी क्षेत्र की नगर पालिकाओं को मात देकर श्रेष्ठतम स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

ईओ बोले- डाक्यूमेंटेशन की कमी थी

नगर पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी ने कहा, पिथौरागढ़ नगर पालिका में स्वच्छता कार्यों के प्रापर डाक्यूमेंटेशन की कमी थी। जिसे इस बार नगरपालिका ने अच्छे से सुधारा और समस्त स्वच्छता कार्यों का प्रापर डाक्यूमेंटेशन रखा। इसके अतिरिक्त समय-समय पर होने वाली चालानी कार्यवाही से भी रैंकिंग में सुधार हुआ। 

टाप फाइव नगर पालिका

  • 1. रामनगर 
  • 2.पिथौरागढ़
  • 3. किच्छा
  • 4. मंगलौर
  • 5. खटीमा
  • 6. जसपुर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.