विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में नाबालिग बहनों को कमरे में बंद कर गलत हरकत की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार

Published: Fri, 31 Jul 2026 03:08 PM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 वर्षीय पुत्री और 12 वर्षीय भतीजी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं गलत हरकत करने का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक युवक द्वारा उनकी 10 वर्षीय पुत्री एवं 12 वर्षीय भतीजी को जबरन अपने कमरे में बंद कर उनके साथ छेड़छाड़ की और गलत हरकत करने का प्रयास किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गंगोलीहाट में आरोपित जितेन्द्र प्रसाद के विरुद्ध धारा 1127(2)/74/75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक रजनी आर्या द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पार्क में महिला मित्र से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या, पांच नाबालिग धरे

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में छेड़छाड़ के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार, युवती बोली-स्ट्रेचिंग के बहाने गलत तरीके से छुआ