विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घाट बैंड पर भूस्खलन का खतरा, रात में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:06 PM (IST)

पिथौरागढ़ के घाट बैंड पर पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण रात 6 बजे से सुबह 6 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. घाट बैंड पर पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा और बोल्डर।

  2. रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित।

  3. उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने सुरक्षा हेतु आदेश जारी किए।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट बैंड के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण हालात संवेदनशील बने हुए हैं। खतरे को देखते हुए उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने घाट बैंड के पासशाम 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार, इस क्षेत्र में दिन-रात पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे सफर अत्यंत जोखिम भरा हो गया है। एसडीएम ने यातायात पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं कि शाम छह बजते ही उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सख्ती से रोक दी जाए। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक जारी रहेगा।

वहीं, दिन के समय यातायात सुचारू रखने के लिए कार्यदायी संस्था की मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। मलबा गिरते ही उसे हटाकर वाहनों की निकासी कराई जा रही है।

जिला प्रशासन ने आम जनमानस और वाहन चालकों से स्पष्ट अपील की है कि वे निर्धारित प्रतिबंधित अवधि में इस मार्ग पर आवागमन न करें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।