मनरेगा कार्यों की ग्रेडिंग में अव्वल रहा ये जिला, पेश की मिसाल
उत्तराखंड में पहली बार हुर्इ मनरेगा कार्यों की ग्रेडिंग में पिथौरागढ़ जिला अव्वल रहा है। जिले नेे 115 अंकों में से 81 अंक हासिल किए हैं।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: प्रदेश में पहली बार मनरेगा कार्यों की ग्रेडिंग में सीमांत जिला पिथौरागढ़ ने डंका बजाया है। मनरेगा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश द्वारा तय किए गए 115 अंकों में पिथौरागढ़ 81 अंक लेकर प्रथम पायदान पर रहा है। साथ ही पहली बार से चलाए गए इस कार्यक्रम में प्रथम स्थन प्राप्त कर सीमांत जिले ने इतिहास रचा है।
प्रदेश सरकार में इस वर्ष से मनरेगा कार्यों की ग्रेडिंग प्रारंभ की है। इसके लिए मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की श्रेणी तय की थी, जिसमें लक्ष्य और पूर्ति प्राप्ति को आधार बना कर अंक दिए गए हैं। इसके लिए 115 अंक रखे गए थे। पिथौरागढ़ जिले को मनरेगा के तहत जॉब कार्डों के सत्यापन, मास्टर रोल निर्गत और समय से भरे जाने में शत प्रतिशत अंक मिले हैं।
शासन द्वारा ग्रेडिंग लिस्ट जारी होते ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित ग्राम्य विकास विभाग ने खुशी जाहिर की है। इसे टीम वर्क का परिणाम बताया है। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी ने कहा कि मनरेगा में जिले को प्रथम स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन पर यह सब संभव हुआ। यह उपलब्धि टीम वर्क से मिली है। इसके लिए सभी का सहयोग रहा है। आने वाले दिनों में नए जोश के साथ कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने पर सीएम का फोकस
यह भी पढ़ें: इस क्षेत्र में जल्द खोला जाएगा सैनिक स्कूल, जानिए