बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ही दिन जनता त्रस्त
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले ही दिन जनता त्रस्त हो गई।
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले ही दिन जनता त्रस्त हो गई। बिजली आधारित उपक्रम ठप हो जाने से जहां व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा वहीं घरों में भी कामकाज ठप रहा। तमाम सरकारी कार्यालयों में कार्य बाधित रहे।
जनपद में प्रात: 10 बजे बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने पर परेशान लोगों ने विभाग में संपर्क साधने शुरू किए तो फोन ही रिसीव नहीं हुए। अधिकारियों ने फोन स्विच आफ कर लिए। बाद में पता चला कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली गुल है। बिजली गुल हो जाने से तमाम कार्य ठप पड़ गए। सरकारी कार्यालयों में भी काम काज नहीं हो सके। दूरदराज से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। घरों में टीवी, फ्रीज नहीं चलने से लोग परेशान रहे।
बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को लेकर प्रदर्शन किया। समान कार्य के लिए समान वेतन सहित तमाम मांगें उठाई। ========= आइसक्रीम पिघलने से व्यापारी परेशान पिथौरागढ़: जनपद में गर्मियों के सीजन में तमाम व्यापारी आइसक्रीम का कारोबार करते हैं। इसके लिए लोगों ने फ्रीजर लगा रखे हैं। बिजली गुल होने के पांच घंटे के भीतर फ्रिजर जवाब देने लगे। देर सांय कई व्यापारियों ने आइसक्रीम गलने और फ्रिजर में रखा अन्य सामान खराब होने की शिकायत की।
======== पोल्ट्री फार्म संचालक परेशान पिथौरागढ़: जिले में पोल्ट्री का कारोबार करने वाले लोगों को चूजों को विकसित करने के लिए एक निश्चित तापमान की जरू रत होती है। कई युवा बाहरी प्रदेशों से चूजे लेकर यहां पहुंचे हैं। बिजली गुल हो जाने से अब चूजों को बचाने कीे समस्या खड़ी हो गई है। परेशान व्यापारियों ने संभावित नुकसान की भरपाई सरकार के माध्यम से कराए जाने कीे मांग की है। वेल्डिंग कारोबारी भी आज हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।