भारी हिमपात से व्यास नहीं जा सके लोग
धारचूला गुरुवार की रात को व्यास घाटी में भारी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:08 PM (IST)
धारचूला: गुरुवार की रात को व्यास घाटी में भारी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढक चुका है। जिसके चलते चीन सीमा पर बन रही सड़क में कार्य करने वाले स्थानीय मजदूर व्यास को रवाना नहीं हो सके। बीच में मौसम ठीक होने से सड़क निर्माण करने वाले बीआरओ द्वारा स्थानीय कार्य करने वाले ग्रामीणों को व्यास जाने को कहा था। शुक्रवार को कार्य के लिए तीस के आसपास मजदूर जाने वाले थे। शुक्रवार को धारचूला से रवाना होने वाले थे इस बीच व्यास घाटी में भारी बर्फबारी से मार्ग बंद होने की सूचना मिली। सभी मजदूर धारचूला में ही फंसे हैं। अब होली के बाद मजदूरों को व्यास भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें