पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा नशे, मादक पदार्थ और वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की एसओजी टीम और वन विभाग की टीम को इस क्षेत्र में एक व्यक्ति के होने की सूचना मिली। सूचना पर संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान केशव राम (52 वर्ष) पुत्र भानी राम निवासी दिगतोलो पट्टी दिगतोली तहसील पिथौरागढ़ के पास से आठ फ़ीट से लंबी तेंदुए की खाल मिली। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
यह भी पढ़ें: तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: गुलदार की पांच खालों के साथ आइटीबीपी जवान समेत दो गिरफ्तार