Move to Jagran APP

छह वर्षीय ओजस सहित माता-पिता को मिले जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड के प्रमाणपत्र

स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु की संस्था द्वारा आयोजित स्पर्धा में पिथौरागढ़ के छह वर्षीय ओजस ने सफलता हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 09:46 PM (IST)
छह वर्षीय ओजस सहित माता-पिता को मिले जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड के प्रमाणपत्र
छह वर्षीय ओजस सहित माता-पिता को मिले जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड के प्रमाणपत्र

पिथौरागढ़, जेएनएन : स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु की एक संस्था द्वारा भारतीय हिमालय को प्रोन्नत कर दुनिया के सामने लाने के लिए फेसबुक में आयोजित माउंटेनरिग की फोटो अपलोड प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के पांच लोगों का चयन हुआ है। चयनित लोगों में छह वर्षीय ओजस पांडेय भी शामिल है। सभी चयनित लोगों को जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला है।

loksabha election banner

15 अगस्त को तमिलनाडु की ट्रांसेंड एडवेंचर्स एंड स्नो लेपर्ड एडवंचर्स द्वारा भारतीय हिमालय को प्रोन्नत कर दुनिया के सामने और अधिक महत्व का बनाने के लिए फेसबुक पर माउंटेनरिग की फोटो अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए एक घंटे में माउंटेनरिग की फोटो अपलोड करनी थी। प्रतियोगिता में पांच हजार लोगों ने पंजीकरण किया था। जिसमें 995 लोग फोटो अपलोड कर सके।

इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही विश्वदेव पांडेय बासु, उनकी पत्नी जया, छह वर्षीय पुत्र ओजस, जीवंती पांडेय और पर्वतारोही मनीष कसनियाल ने भी फोटो अपलोड की थी। जिनका चयन 995 लोगों में हुआ। इस प्रयास को गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड द्वारा भी दर्ज कर लिया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। पिथौरागढ़ के मास्टर ओजस पांडेय, उनके पिता विश्वदेव पांडेय, माता जया के अलावा जीवंती पांडेय और मनीष कसनियाल को जीनियस व‌र्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला है। छह वर्षीय बालक के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है। ओजस इससे पूर्व अपने गुल्लक को तोड़ कर धनराशि भारतीय रेडक्रास को दान दे चुका है। अपना जन्म दिन गरीबों और असहाय लोगों की मदद कर मनाता है। घर से खाना ले जाकर गरीबों और असहाय लोगों को बांटता है। मात्र चार वर्ष की उम्र में ही शिलारोहण जैसे अभियान में प्रतिभाग कर अपनी योग्यता से सभी को चौंका चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.