Move to Jagran APP

अस्पताल में महिलाओं की लगातार हो रही मौतों पर पांखू के लोगों में भी आक्रोश

पिथौरागढ़ के जिला महिला चिकित्सालय में लगातार हो रही महिलाओं की मौतों पर पांखू के लोगों ने आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:13 AM (IST)
अस्पताल में महिलाओं की लगातार हो रही मौतों पर पांखू के लोगों में भी आक्रोश
अस्पताल में महिलाओं की लगातार हो रही मौतों पर पांखू के लोगों में भी आक्रोश

पांखू, जेएनएन : जिला महिला चिकित्सालय में लगातार हो रही महिलाओं की मौतों पर पुंगराऊ घाटी विकास समिति ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया है। समिति ने अविलंब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है।

loksabha election banner

समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह बृजवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते समिति के लोगों ने कहा कि जिले का सबसे बड़ा महिला प्रसव सेंटर होने के बावजूद महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधा नहीं है। अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को पूरे एक सप्ताह का इंतजार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्राम प्रधान कोटगाड़ी पूजा देवी ने कहा कि एक ओर सरकार नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर महिला चिकित्सालय में बढ़ते महिलाओं की मौत के भयावह आंकड़े इन अभियानों की पोल खोल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार, नेत्र बल्लभ जोशी, उमा देवी, रवि कुमार, प्रेमा देवी, मंगल सिंह महरा, श्याम सिंह, जैन राम, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.