बारिश रुकी तो आसमान हुआ साफ, 20 दिन बाद नजर आई पंचाचूली और हिमालय की चोटियां
पंचाचूली पर्वत श्रृंखला 20 दिनों बाद बादलों से मुक्त होकर पूरी भव्यता के साथ दिखाई दी, जिससे पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। पिछले बीस दिनों से बादलों में ढकी पंचाचूली की विराट पर्वत श्रखंला गुरुवार को पूरी भव्यता के साथ सामने आई। कई दिनों बाद हिमालय से बादल छटने के बाद लोगों ने पंचाचूली के दर्शन किये।
मुनस्यारी के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों में भ्रमण के लिए पहुंचे पर्यटकों ने पंचाचूली के सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद किया। मानसून काल में पंचाचूली सहित हिमालय की ऊंची चोटियों के दर्शन कम ही होते हैं। पिछले बीस दिनों से पंचाचूली पर्वत श्रंखला पर बादलोें ने डेरा जमा रखा था, जिसके चलते पंचाचूली की पांच चोटियों के दर्शन लोगों को नहीं हो रहे थे।
गुरुवार की सुबह आसमान से बादल गायब रहे। पंचाचूली पर्वत श्रखंला पर भी बादलों नहीं छाये। जिससे बर्फ से लकदक पंचाचूली चोटी के दर्शन लोगों को हुए। मुनस्यारी, धारचूला की दारमा वैली, बेरीनाग के चौकोड़ी ओर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से कई दिनों बाद पंचाचूली के दर्शन कर लोग गदगद नजर आये।
लगातार हो रही बारिश से वातावरण में धूल के कण नहीं होने से विजीविलिटी बहुत अच्छी थी। जिसे मुख्यालय से चोटियां काफी नजदीक दिखाई दे रही थी। पंचाचूली अब अभी नया हिमपात नहीं हुआ है। अगले कुछ दिनों में हिमपात के बाद इसका सौंदर्य ओर निखरेगा।
