68 साल के वृद्ध ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में एक 68 वर्षीय वृद्ध ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेरीनाग, पिथौरागढ़ [जेएनएन]: तहसील क्षेत्र के एक गांव में 68 वर्षीय वृद्ध द्वारा पांच वर्षीय बच्ची से दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित रिटायर्ड सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल के लिए के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
पांच वर्षीय बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। दोपहर के वक्त बच्ची की मां घर आई तो उसने गली से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। महिला गली में पहुंची तो पुराना बाजार, बेरीनाग निवासी भाष्कर पंत ने बालिका को दीवार के सहारे दबा रखा था और बच्ची के कपड़े खुले हुए थे।
महिला ने वृद्ध को धक्का देकर बच्ची को मुक्त कराया। घटना दो रोज पूर्व की है। महिला डर और लोकलाज के भय से चुप रही। गुरुवार को बच्ची की तबियत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बेरीनाग ले जाया गया। चिकित्सकों के पूछने पर महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला से पूरी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: दसवीं की छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: बच्ची के साथ दुष्कर्म पर आजीवन कारावास
यह भी पढ़ें: डेढ़ साल की बच्ची के हत्यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत