Move to Jagran APP

एक ही रात में दर्जनभर बाइकों से तेल चोरी

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ होली पर्व पर अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। बीती रात महादेव क्षेत्र में खड

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM (IST)
एक ही रात में दर्जनभर बाइकों से तेल चोरी
एक ही रात में दर्जनभर बाइकों से तेल चोरी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: होली पर्व पर अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। बीती रात महादेव क्षेत्र में खड़े एक दर्जन दुपहिया वाहनों से चोरों ने तेल चुरा लिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

loksabha election banner

क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र सिंह कुंवर, एआर दताल, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मण सिंह सहित करीब दर्जन भर लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए हुए थे। होली पर्व के दौरान पेट्रोल पंप बंद रहने को देखते हुए सभी लोगों ने टैंक भरवाए हुए थे। रात में ही अज्ञात चोरों ने वाहनों से तेल चुरा लिया। सुबह वाहन स्टार्ट करने पर तेल चोरी होने का पता चला। लोगों ने थोड़ी दूरी पर एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जिसमें दो लोग वाहनों से तेल निकालते दिख रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरा काफी दूर होने के कारण तेल चुराने वालों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं।

तेल चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व में भी वाहनों से तेल चुराए की घटनाएं हो चुकी हैं। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त के कोई इंतजाम नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.